Home About Team Gallery District Team Join Us Privacy Policy Contact

आपका एक छोटा सा कदम, किसी की ज़िंदगी का उजाला बन सकता है।

दुनिया में ऐसे बहुत से लोग हैं जो हर रात इस उम्मीद में सोते हैं कि कल का दिन थोड़ा आसान होगा। कभी-कभी नसीब साथ नहीं देता, लेकिन इंसानियत साथ दे सकती है। आपका दिया हुआ एक छोटा सा दान सिर्फ पैसा नहीं, बच्चे किसी के लिए रोटी, किसी बच्चे की शिक्षा, और किसी टूटे हुए परिवार की उम्मीद है। याद रखिए, हम साथ मिलकर ही उनके आंसुओं को मुस्कुराहट में बदल सकते हैं। आज ही मदद का हाथ बढ़ाएं, क्योंकि देने वाला हमेशा लेने वाले से बड़ा होता है।

Annual member meeting of the organization

 Annual member meeting of the organization



श्रद्धा जी, शशि जी, रत्ना जी, श्रेया जी, धीरेंद्र जी, सौरभ जी, राम प्रसाद सर, दीक्षित जी एवं पांडेय जी एवं प्रियांशु मिश्रा जी —

एनजीओ की बैठक में आप सभी की उपस्थिति हमारे लिए केवल एक औपचारिक सहभागिता नहीं, बल्कि संस्था के प्रति आपके विश्वास, स्नेह और समर्पण का प्रतीक रही। आप सभी ने जिस आत्मीयता, सकारात्मक सोच और जिम्मेदारी के साथ अपना समय, विचार और सहयोग दिया, उसके लिए संस्था परिवार हृदय से कृतज्ञ है।



आप सभी के अनुभव, मार्गदर्शन और प्रेरक शब्दों से न केवल बैठक सफल रही, बल्कि हमें समाज सेवा के मार्ग पर और अधिक दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ने की नई ऊर्जा भी प्राप्त हुई। आपकी सहभागिता से यह विश्वास और गहरा हुआ कि जब विचार नेक हों और साथ ऐसे मार्गदर्शकों का हो, तो कोई भी उद्देश्य असंभव नहीं होता।

हमें पूर्ण आस्था है कि भविष्य में भी आपका मार्गदर्शन, स्नेह और सहयोग इसी प्रकार बना रहेगा। हम सब मिलकर एनजीओ को नई पहचान देंगे और समाज के हर ज़रूरतमंद तक आशा, सहयोग और संवेदना पहुँचाने के लिए अनेक सार्थक एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन करेंगे।

एक बार पुनः आप सभी के प्रति गहरे सम्मान के साथ हार्दिक धन्यवाद एवं आभार। 🙏🌼