Home About Team Gallery District Team Join Us Privacy Policy Contact

आपका एक छोटा सा कदम, किसी की ज़िंदगी का उजाला बन सकता है।

दुनिया में ऐसे बहुत से लोग हैं जो हर रात इस उम्मीद में सोते हैं कि कल का दिन थोड़ा आसान होगा। कभी-कभी नसीब साथ नहीं देता, लेकिन इंसानियत साथ दे सकती है। आपका दिया हुआ एक छोटा सा दान सिर्फ पैसा नहीं, बच्चे किसी के लिए रोटी, किसी बच्चे की शिक्षा, और किसी टूटे हुए परिवार की उम्मीद है। याद रखिए, हम साथ मिलकर ही उनके आंसुओं को मुस्कुराहट में बदल सकते हैं। आज ही मदद का हाथ बढ़ाएं, क्योंकि देने वाला हमेशा लेने वाले से बड़ा होता है।

Har Ghar Tiranga free govt certificate

अति आवश्यक सूचना

भारत सरकार ने 75 वें स्वतंत्रता दिवस (75th Independence Day) के अवसर पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान शुरू किया है। जिसका पंजीकरण 22 जुलाई 2022 से शुरू हो चुका है और पंजीकरण पूरा करने की अंतिम तिथि 05 अगस्त 2022 है। भारतीय नागरिक होने के नाते मेरा भी आप सभी से अनुरोध है की हम सभी को इस अभियान में शामिल होना चाहिए और अपने स्थानों पर जहाँ पर भी हम हो तिरंगा फहराना चाहिए। आज़ादी का अमृत महोत्सव 13 अगस्त से शुरू होकर 15 अगस्त 2022 को समाप्त होगा।

  • सबसे पहले आपको ऑफिसियल वेबसाइट harghartiranga.com पर जाना है।
  • अब आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलेगा। जिसमें आपको Pin a flag पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने नया पेज खुलेगा जिसमें आपको अपना नाम और मोबाइल नंबर डालकर NEXT पर क्लिक करना है या आप अपनी जीमेल आईडी से भी कंटीन्यू कर सकते हैं।
  • NEXT करने के बाद आपके सामने एक पेज खुलेगा और आपका पंजीकरण पूरा हो चुका है।
  • अब आप अपना सर्टिफिकेट डाउनलोड करने के लिए यहाँ पर क्लिक करें ।
  • सर्टिफिकेट कुछ इस प्रकार का दिखेगा।


  • निवेदक  शेल्टर  जोन